उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले, बिसौली खण्ड विकास कार्यालय पर मनरेगा कर्मियों ने एकजुट होकर जमकर प्रदर्शन किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बिसौली खण्ड विकास कार्यालय पर मनरेगा कर्मियों ने एकत्रित होकर आर्थिक तंगहाली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत धनंजय सक्सेना को जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कल्यान सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले पच्चीस – तीस माह से ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय एवं ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमसे दिन-रात तमाम विभागीय कार्य ले रही है, लेकिन जब वेतन देने की बात आती है तो हाथ खड़े कर लिए जाते हैं। पच्चीस – तीस माह से मानदेय न मिलने के कारण मनरेगा कर्मी अब भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि घर का राशन और दवाइयां का खर्च उठाना भी दूभर हो गया है। ज्ञापन के दौरान उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव, राजपाल, सुष्मिता, गौरव गांधी धर्मेंद्र सिंह, शिवऔतार, सतीश चंद्र, पृथ्वीराज, नंदकिशोर, पवन कुमार, अशोक, मीना शर्मा, प्रेम शंकर, अतुल कुमार, विनय कुमार, विजयपाल सिंह, अवनीश कुमार, मुकेश पाल सिंह, श्याम सिंह, नितेंद्र कुमार, लालाराम, राजेश यादव, कृष्णा वीर, रामनिवास, सत्येंद्र कुमार, संजीव कुमार, राधा चरन आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

