रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में अंतिम दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा कैमरो की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में अंतिम दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दबाव से मुक्त होने की प्रसन्नता परीक्षार्थियों के चेहरों पर साफ दिख रही थी। लम्बे समय से चल रहीं परीक्षा प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और खुशी का इजहार किया। विद्यालय परिसर के बाहर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। केंद्र से दूर खड़े अभिभावकों ने भी बच्चों के अच्छे प्रदर्शन की कामना की। परीक्षा समाप्ति के साथ ही अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतज़ार है। अंतिम पेपर होने के कारण निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए थे, जहां रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, रेनू कुमारी ने प्रवेश से पहले उनकी सघन तलाशी एवं जांच की। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 90 ने परीक्षा छोड़ी। केन्द्र व्यवस्थापक ने यह भी बताया कि सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में 87 परीक्षार्थी पूर्ण रूप से तथा 5 आंशिक रूप से अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 100 परीक्षार्थी पूर्ण रूप से तथा एक आंशिक रूप से अनुपस्थित रहा। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!