सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान शिविर का उद्घाटन भाजपा नगर अध्यक्ष के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में अब तक लगभग 460 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें कुल 35 मानसिक रोगी थे।


इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य शिविर कैम्प में जनपद मुख्यालय से मो इलियास व प्रेम बाबू उपस्थित रहे।
साथ ही मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 10 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया जिसमें
1- नवीन सक्सेना 2- अक्षय जांगीर 3- सचिन सिघल 4- श्यामवीर शर्मा 5- नेत्रपाल सिंह यादव 6- भगवान यादव 7- शंकर गुर्जर 8- राजकुमारी 9- कल्पना 10- आकांक्षा सिंह के द्वारा रक्तदान किया गया उक्त सम्मानित रक्तदाताओं की कोटिश सराहना चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी के द्वारा करते हुए रक्तदान प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों में अवडर शर्मा, सचिन शर्मा, सुभाष गौड़,चौधरी पुत्तन आजाद आदि जनप्रतिनिधि व डाक्टर आकिल, डाक्टर आकिफ,गुलशन ,फराज खान ,कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, दीपक शंखधार, शिवेंद्र, संजीव पचौरी,प्रश्नलता,शोयेब ,सौरभ गुप्ता,आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।मंच का संचालन शैय्यद अशफाक अली द्वारा किया गया।
शिविर का निरीक्षण भी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर निरन्जन के द्वारा किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!