एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार आगे की कार्रवाई में जुटी।
मुकीम अहमद अंसारी
मूसाझाग, बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी में गुरुवार को दिन दहाड़े हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता,उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है हमलावर प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई गोली बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिन गुरुवार को समय करीब 1:30 बजे पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड बायोगैस प्लांट के अंदर जाकर पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी गांव सैंजनी थाना मूसाझाग ने बायोगैस प्लांट दो अधिकारी सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी B-1/वृंदावन रेजिडेंसी बरेली 58 वर्ष,हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार 34 वर्ष की प्लांट में घुसकर गोली मार दी। जिसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुधीर गुप्ता, हर्षित मिश्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया गया यहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी देवेंद्र कुमार और जनपद की उच्च अधिकारी में फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि आरोपी पहले हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम करता था आरोपी कर्मचारी को काम से निकाल दिया गया था निकल गए कर्मचारी का पूर्व से ही विवाद चल रहा था इस विवाद के चलते आरोपी अजय ने प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों को गोली मार दी थी पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही हत्यारोपी अजय को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैंजनी में स्थित एचपीसीएल प्लांट के अंदर दो अधिकारियों को दिनदहाड़े गोली मार दी जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है
डॉ बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

