संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को जान से मरने की धमकी दी गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनसे एक अदालत में चल रहे मामले को वापस लेने और 2 लाख रुपये में समझौता करने के लिए दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी नूर अफशा पत्नी अशरफ हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह जिस मकान में रहती हैं, उसे उनके ही परिवार की रुमाना ने कस्बे के कुछ लोगों को बेच दिया था। इस बिक्री को लेकर नूर अफशा ने सहसवान न्यायालय में एक वाद दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है।
नूर अफशा के अनुसार, मोहल्ला चौधरी निवासी मुसर्रत पुत्र फिरासत हुसैन और फराज पुत्र मुसर्रफ हुसैन, मोहल्ला रुस्तमटोला निवासी आरिश पुत्र इब्बन और मोहल्ला दहलीज निवासी रानू पुत्र शाकिर आए दिन उन्हें और उनके बेटे अरशद हुसैन उर्फ शानू को धमका रहे हैं। वे उनसे अपना केस वापस लेने और समझौता करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
प्रार्थिनी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से समझौते के लिए 4 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन आरोपी 2 लाख रुपये देने पर अड़े रहे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि अगर वह 2 लाख रुपये में नहीं मानेंगी, तो उन्हें और उनके बेटे अरशद हुसैन उर्फ शानू को एक रुपया भी नहीं मिलेगा और उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि नूर अफशा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

