मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुई विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार जिसमें एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव नगला वरन में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि किशनपाल और उसके परिवार के सदस्यों ने महेश नामक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे हुई।
महेश के पुत्र गंगा सिंह अपने चचेरे भाई हरिओम के साथ जरीफपुर गदिया गांव से टेंट का सामान देकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। गांव में अपने घर के पास सड़क पर किशनपाल पुत्र दयाराम खड़ा था। गंगा सिंह ने हॉर्न बजाया और उसे बचाते हुए मोटरसाइकिल निकाली, जिस पर किशनपाल ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब गंगा सिंह और हरिओम ने गाली देने का विरोध किया, तो किशनपाल ने उनकी मोटरसाइकिल में लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। इससे गंगा सिंह और हरिओम गिर गए। इसके बाद किशनपाल ने उन्हें धमकी दी और अपने घर चला गया। डरकर गंगा सिंह और हरिओम मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर अपने घर आ गए।
कुछ देर बाद, किशनपाल अपने पिता, भाई और सनी पुत्र गोविंद के साथ लाठी-डंडे लेकर महेश के घर में घुस आया। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और लात-घूसों, डंडों तथा धारदार हथियार से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
प्रार्थी के पुत्र गंगा सिह व हरीओम ने प्रार्थी को बचाने का प्रयास किया तो उक्त मुल्जिमानों ने प्रार्थी के पुत्र गंगा सिंह व हरीओम को लात घूसों से मारापीटा। चीख चिल्लाहट पर आस पास के लोग दौडे और प्रार्थी और प्रार्थी के परिजनों को बचाया व उक्त मुल्जिमानों को ललकारा तो उक्त मुल्जिमान प्रार्थी और प्रार्थी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये और अपने घर के पास पड़ी प्रार्थी के पुत्र गंगा सिह की मोटर साईकिल को भी लाठी डंडों से तोड फोड कर कर दिया।
अब अस्पताल से सही होकर रिपोर्ट लिखवाने आया है
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाती है

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!