सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पर शनिवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर परामर्श और उपचार प्राप्त किया। कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता शिवम् शंखधार ने फीता काटकर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 350 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 165 मरीजों को चिन्हित कर उनका उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविन्द वर्मा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवन शैली में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना गंभीर शारीरिक बीमारियों को आमंत्रण देने जैसा है। यदि कोई व्यक्ति लगातार उदासी, घबराहट या तनाव महसूस करता है, तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि 14416 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. इलियास, चीफ फार्मासिस्ट डी. एन. मिश्रा, ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!