भाजपा एक अनुशासित पार्टी है – राजीव कुमार गुप्ता

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। भाजपा के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की रीति-नीति का पाठ पढ़ाया गया।
नगर की ब्लू आर्चिट धर्मशाला में आयोजित शिविर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, डॉ. रूपेंद्र आर्य और मनोज गुप्ता ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और उसकी नीतियां देशहित में हैं। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहकर पार्टी हित में काम करना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ओमकिशन सागर, अमित पाठक, ठाकुर रामवीर सिंह और पंकज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रूपेंद्र आर्य ने की, जबकि भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर शिवम शर्मा, सविता शर्मा, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, एड. राजेश भारद्वाज, अक्कू रस्तोगी, मनोज टाटा, हिमांशु पाठक, विकास भिल्ला, कृष्णा गुप्ता, नितिन मिश्र आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!