नवांगतुक एसएसपी अंकिता शर्मा ने संभाला पदभार, पुलिस लाइंस में गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूँ। नवांगतुक एसएसपी बदायूँ अंकिता शर्मा द्धारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया।तत्पश्चात पुलिस लाइंस बदायूँ में नवांगतुक एसएसपी अंकिता शर्मा के आगमन पर उन्हें सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी द्धारा नवांगतुक एसएसपी बदायूँ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्धारा भी स्वागत किया गया।
इस दौरान नवांगतुक एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता,कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधिकारी0गण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

