शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर नए विद्युत उपकरण स्थापित किए गए।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र बिसौली पर नए विद्युत उपकरण स्थापित किए गए हैं। जिसका उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करना है। उप खण्ड अधिकारी बिसौली अमित कुमार ने बताया कि नगर के सम्मानित उपभोक्ताओं के सहयोग से कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और अब उन्हें बेहतर निर्वाध विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में 11 बजे से शटडाउन लेकर यह कार्य सम्पन्न कराया गया है। उपभोक्ताओं को कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना पहले ही सार्वजनिक रूप से दे दी गई थी। इस दौरान मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!