मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद में दबंग में एक युवक उसकी पत्नी के साथ की मारपीट

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के अलेहदादपुर धोबई गांव में खेत में मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना 13 मार्च 2026 को शाम करीब 3:30 बजे हुई, जब आरोपी लाठी-डंडों के साथ पीड़ित के घर में घुस गए।
पीड़ित देवेंद्र पुत्र नेत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही सूरज पाल, अनिल, मुनेन्द्र (पुत्रगण सुरेंद्र) और सुरेंद्र (पुत्र राजपाल सिंह) ने पहले उनके खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाली थी। इससे उनकी मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद आरोपियों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते थे।
शिकायत के अनुसार, घटना के दिन देवेंद्र और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे। तभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। जब देवेंद्र ने उन्हें गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूसों व थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा।
देवेंद्र की पत्नी ने अपने पति को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बनाया। आरोपियों ने पति-पत्नी दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए।
देवेंद्र के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। इस घटना को गांव के ओमेश्वर पुत्र महेंद्र सिंह और आसपास के कई अन्य लोगों ने देखा। देवेंद्र ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!