ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने उद्देश्य से पुलिस इंस्पेक्टर ने कोतवाली में धर्मगुरूओं के साथ बैठक की।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कोतवाली में धर्मगुरुओं व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। उन्होंने धर्मगुरुओं से सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
मंगलवार को आयोजित बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की कि वे समाज के लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें। ईद की नमाज किसी भी हाल में सार्वजनिक सड़क पर अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी रफीक खां, मदरसा फैज़ान ए रज़ाए मुस्तफ़ा के प्रिंसिपल मौलाना इफ़्तेखार हुसैन अशरफी, रज़ा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ शरीफ़ रज़ा जामी, क़ादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफ़लाक रज़ा उवैसी, बिलाल मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ शादाब रज़ा उवैसी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल रजा नूरी, जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल मुक़्तदिर साहब, हाफ़िज़ मो. फुरक़ान रजा, हाफ़िज़ मज़हर खान, हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ, हाफ़िज़ साजिद रजा, जैन सलमानी, हाफ़िज़ असलम रजा, मशहूद खां हमदम, मो. सलीम खां, अबरार अली, सैय्यद मुस्तफा अली, मुन्ने खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, इरशाद खां, यूसुफ खां, तसलीम रजा, साजिद नवी, आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

