रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई अमन-चैन व भाईचारे के लिए की दुआ।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। मंगलवार को 27वें रमजान के मौके पर नगर के मोहल्ला काजी दंड झील के किनारे स्थित आवास पर समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर मुशीर अहमद एवं शरीफ अहमद उर्फ बबलू की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नगर व देहात से आकर लोगों ने भाग लिया सामूहिक रूप से रोजा खोला।
इफ्तार के दौरान आपसी
भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी मुशीर अहमद ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना मुसलमान को इबादत और तौबा करने का महीना है और रोजा रखने का मतलब यह नहीं कि हमें भूखे रहकर दिन गुजारना है पलके मुझे की हालत में हमें अल्लाह को याद करना है इबादत करनी है और अल्लाह हमारे दिल की आवाज को सुनता है और रोजा ऐसी चीज है की बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर भाग जाती है इसको बड़े-बड़े साइंस कारो ने भी मान लिया है।
रोजा भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज में मिलजुलकर रहना चाहिए और त्योहारों को शांति व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। और इफ्तार कार्यक्रम की सराहना की इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान अंसारी, बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, सपा नेता शोएब नकवी, बब्बू नकवी, अतहर अली खा, अजहर अली, सभासद साकिर अंसारी, पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल, सहित भारी तादाद में अन्य रोजेदार मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!