बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। बहुजन समाज पार्टी का केडर केप गांव फतेहपुर टप्पा हवेली में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जयपाल सिंह व रक्षपाल सिंह रहे अध्यक्षता आरती त्यागी ने की जिसमें हजारों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए सेक्टरकमेटी बूथ कमेटी का गठन किया गया और बूथ कमेटी का गठन किया गया पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और बसपा की नीतियों का जन जन प्रचारक करें आज मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है जन समस्याएं नहीं है प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी उसे समय उत्तर प्रदेश में अमन चैन खुशहाली थी आज हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ने का आह्वान किया
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली पूर्व मंत्री डॉ लेखराज जी अजय पाल गौतम अनोखी लाल जाटव सुरजीत सिंह अल्ताफ हुसैन कौशल अली प्रधान करण सिंह प्रधान दिनेश कुमार रमेश सागर वालंटियर फोर्स उमेश यादव मुकेश कुमार सुजीत मौजूद है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!