स्कूली वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अफ़सर सड़क पर उतर पड़े।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। स्कूली वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अफ़सर सड़क पर उतर पड़े। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने कुल 41 स्कूली वाहनों की जांच की गई। एक स्कूल की बस फिटनेस फेल पाई गई। करवाई के डर से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कनिष्ठ सहायक शुभम शाक्य, वरिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र प्रकाश, प्रवर्तन कांस्टेबल शमीम अहमद प्रवर्तन चालक गोविंद सक्सेना की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने चेताया कि यदि कोई बहन स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो इसी तरह एक्शन लिए जाएंगे। प्रवर्तन टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर समस्त विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध किया कि उनके विद्यालयों का कोई भी वाहन बिना वैध फिटनेस एवं परमिट के संचालित न हों। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई वाहन स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन टीम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!