रमजान उल मुबारक के आखिरी अशरे के 27वें रोजे को रजा मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ ।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। रमजान उल मुबारक के आखिरी अशरे के 27 वें रोजे को रज़ा मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। जश्न ए महफ़िल में बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल रजा नूरी ने कुरआन की फजीलत बयां की। आखिर में मुल्क और क़ौम की तरक्की की दुआएं कराई। नगर की रजा मस्जिद में जश्न के दौरान हाफिज शरीफ रजा जामी को गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया और तोहफे पेश कर सम्मानित किया, वैसे ही पूरा माहौल अल्लाह हु अकबर की सदाओं से गूंज उठा। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सभी से अपील की कि वह इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेक अमल करें और समाज में मोहब्बत व एकता का संदेश फैलाएं। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने अपनी तकरीर में कहा कि सभी मुसलमानों पर रोजों का सदका ए फितर अदा करना जरूरी है। इसके साथ ही रमजान में जकात निकालना भी बड़ा सवाब है। इसके बाद देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। जश्न में मौलाना अफलाक़ रजा उवैसी, हाफिज शादाब रजा उवैसी, हाफिज कमरुज्जमा, हाफिज अब्दुल कदीर अहमद, हाफिज फुरकान रजा, हाजी रफीक खां, चांद मंसूरी, राशिद मंसूरी, पूर्व सभासद बाबू कुरैशी, सलीम कुरैशी, असलम मंसूरी, तैयब मंसूरी, युसूफ मंसूरी, डॉ. फैजान, हाजी बाबू मंसूरी, साबिर कुरेशी, राशिद कुरैशी, उवैस मंसूरी, शादाब मंसूरी आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

