पीलीभीत में हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे एचपीसीएल के निदेशक, बोले- बदायूं की घटना पर कंपनी गंभीर
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूँ। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एचआर निदेशक केएस शेट्टी के नेतृत्व में कंपनी के अफसरों ने हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढाढ़स बंधाया। निदेशक ने कहा कि बदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुई घटना पर कंपनी गंभीर है। अच्छा अफसर उन लोगों ने खोया है। विभागीय जांच भी चल रही है। कोई दोषी बच नहीं सकेगा। निदेशक ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कंपनी के चेयरमैन भी प्रधानमंत्री से मिले हैं। इसके बाद अफसरों का प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत से बदायूं के लिए रवाना हो गया।
आज बृहस्पतिवार को एचपीसीएल के एचआर निदेशक केएस शेट्टी, बायोगैस के ईडी मोहित धवन, एचआर हेड मधुकर कैथ, स्पनिल डीजीएम नसीजेड, सीनियर रीजनल मैनेजर देवानंद, सीनियर मैनेजर एचआर हिमांशु, सीनियर मैनेजर एचआर मोहम्मद कासिम, अनूप मिश्रा सीनियर सेल्स ऑफिसर, सुदीप सीनियर ईआर अफसर हर्षित के घर पहुंचे।निदेशक सहित कुछ अफसरों ने बंद कमरे में कुछ देर परिजन से बात की। करीब एक घंटा तक एचपीसीएल के अफसर हर्षित के घर रहे।
हर्षित के पिता ने विभाग के उच्च अफसर की भी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह उच्च अफसर जांच में दोषी निकले, तब उसका पक्ष एचपीसीएल न ले। अफसरों ने कहा कि विभागीय जांच भी हो रही है।जो दोषी निकलेगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। चाहे वह एचपीसीएल का अफसर ही क्यों न हो। कहा कि एचपीसीएल ने एक अच्छा और ईमानदार अफसर खोया है। ऐसी घटना हो जाएगी, अगर थोड़ा भी आभास होता तो कुछ किया जाता सकता था।
चेयरमैन ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात:-केएस शेट्टी ने बताया कि कंपनी के चेयरमैन ने घटना को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। चेयरमैन परिजन से भी मिलने आएंगे। अफसरों ने बताया कि निदेश ने एक दिन पहले घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री घटना को लेकर गंभीर हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी जा रही है।हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और मां ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। अफसरों ने सीबीआई जांच को लेकर कार्रवाई बढ़वाने का आश्वासन दिया। हर्षित के पिता ने मुख्य आरोपी के परिजन के शाहजहांपुर के एक गांव में छिपे होने की जानकारी देकर छापेमार कार्रवाई कराकर पकड़वाने को कहा। अफसरों का प्रतिनिधि मंडल हर्षित के परिजन से मिलने के बाद बदायूं में एसपी से मिलने के लिए रवाना हो गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

