कंपोजिट विद्यालय पपगांव में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कम्पोजिट विद्यालय पपगॉंव में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर को रंग बिरंगी झंडियों, गुब्बारों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य, नाटक और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के महत्व बारे में बताया तथा अपने लक्ष्यों को सही प्रकार से निर्धारित करने के बारे में मार्गदर्शन दिया व उन्हें अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार शिक्षा से जीवन के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर कक्षा 6 व 7 के छात्रों अनुष्का कोमल, दीक्षा, शैरीन वी, गौरव, क्रांति, लक्ष्मी आदि ने कक्षा 8 के छात्रों को सम्मानजनक विदाई दी। इस दौरान अजय शंखधार, शेर मो., हरिराज सिंह, सीमा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

