पीएम श्री विद्यालय परौली के छात्र मो. आकिल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। पीएम श्री विद्यालय परौली के छात्र मो. आकिल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल था जहां शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल जौहरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, लगन व शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। श्री जोहरी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जाता है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

