सहसवान में अकीदत के साथ अदा की जुमा अलविदा की नमाज

मुकीम अहमद अंसारी

शनिवार को ईद उल फितर की नमाज की तैयारी इंतजामियां कमेटी द्वारा ईदगाह व मस्जिदों में अलग-अलग समय के अनुसार तय किया गया है।

सहसवान,बदायूं। मुकद्दस रमजान में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में अलग-अलग समय के अनुसार मुस्लिमों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की किसी भी नमाजी को कोई दिक्कत ना हो मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए थे । नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पालिका कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जुमा अलविदा के मौके पर मस्जिदों के बाहर चुना डलवा कर सफाई व्यवस्था का बेहतर इंतजाम किया जाए।
शनिवार को ईद उल फितर का पर्व है जिसको लेकर ईदगाहों के पास साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जगह-जगह तथा संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया l

मुसलमानों के सबसे पवित्र माह रमजान के अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिदों में इंतजामिया कमेटी ने खास इंतजाम किए। सभी लोग नए वस्त्र पहनकर नमाज अदा करने के लिए जाते हैं।
रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा को अलविदा कहा जाता है। जुम्मा अलविदा की नमाज अदा करने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में भारी तादाद में मुस्लिम भाइयों ने
नमाज अदा की तथा दुआएं मांगते ए अल्लाह हमारी नमाजे और रोजों को कुबूल फरमाए और हमारे मुल्क में अमन चैन कायम रहे एक दूसरे में मोहब्बत व खुलूश पैदा कर दे l
मोहल्ला काजी जामा मस्जिद कोर्ट के पैसे इमाम नईम अब्दुल्ला रहमानी ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई
मोहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज पेशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने अदा काराई इसके अलावा नगर व देहात में भी अकीदत के साथ नमाज अदा गई l
पुलिस व प्रशासन ने अलविदा की नमाज सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!