मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागृत करने के उद्देश्य से महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजरा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बिसौली कोतवाली की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
सोमवार को गांव निजरा में आयोजित कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि संकट के समय 1090, 112, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का निडर होकर उपयोग कर सकती हैं। इस दौरान महिला पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर महिला कांस्टेबल पलक माय पुलिस टीम मौजूद रहीं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!