विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर चाय में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप लगाया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर चाय में जहर मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
प्रार्थिनी का विवाह लगभग आठ माह पूर्व भवानीपुर खल्ली निवासी अरशद पुत्र अशरफ के साथ हुआ था। विवाह में प्रार्थिनी के माता-पिता ने सोने के गहने (झुमके, अंगूठी, बालियां, लौंग, मंगलसूत्र) और चांदी के आभूषण (तोड़े, हथफूल, पायल, अंगूठियां) दिए थे। इसके अतिरिक्त डबल बेड, लोहे की अलमारी, कूलर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान भी दिए गए थे।
विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले प्रार्थिनी पर बुलेट मोटरसाइकिल और एक भैंस लाने का दबाव बना रहे थे।
प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके सामने ही अन्य महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करता था और नग्न अवस्था में वीडियो कॉल करता था। जब प्रार्थिनी ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसे मारा-पीटा
जाता था और तलाक देने की धमकी ती जाती थी।
और नग्न अवस्था में वीडियो कॉल करता था। जब प्रार्थिनी ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसे मारा-पीटा जाता था और तलाक देने की धमकी दी जाती थी।
इस घटना के बाद कई बार पंचायतें हुईं, जिनमें पति और ससुराल वालों ने एकराय होकर बुलेट मोटरसाइकिल और भैंस दहेज में देने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने को जान से मारने की कोशिश की।
3 जनवरी को सुबह प्रार्थिनी की ननद मुस्कान ने उसे चाय दी। जब प्रार्थिनी ने चाय पीने की कोशिश की, तो उसमें से बदबू आने के कारण उसने चाय पीने से इनकार कर दिया। उसे संदेह हुआ कि चाय में जहर मिलाया गया है। इस पर उसके पति ने उसे लात-घूसों से पीटा।
के गुम चोटें आयी। इस घटना की जानकारी प्रार्थिनी ने अपनी माँ की दी तो प्रार्थिनी के ससुरालीजन पति ससुर सास नन्दे के एकराय होकर प्रार्थिनी को मारापीटा व जान से मारने की नियत से प्रार्थिनी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश कर रहे थे
तभी प्रथनी के माता-पिता ने और बहन ने बचाया और उसे बेहोशी की हालत में घर ले आए। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

