दुकान में खरीदारी करते समय एक युवक की जेब से ₹30000 उड़ाए सीसीटीवी कैमरे हुआ कैद पुलिस ने आरोपी चोर को भेजा जेल।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूँ। दुकान में खरीदारी करते समय एक व्यक्ति की जेब से 30,000 रुपये चोरी हो गए। यह घटना 26 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।
पीड़ित वकीलउद्दीन पुत्र सिराजउद्दीन निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, थाना सहसवान, बदायूँ, अपनी बेटी के साथ शाहिद फाइव स्टार दुकान पर सामान खरीदने गए थे। यह दुकान डाकखाना सहसवान की गली की तरफ स्थित है।
वकीलउद्दीन ने इस संबंध में थाना सहसवान में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य पड़ताल से पता चला कि चोरी की इस घटना को फैजान पुत्र कैसर अली ने अंजाम दिया था। फैजान मोहल्ला दहलीज, थाना सहसवान का निवासी है।
पीड़ित ने पुलिस से फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया क्या मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

