मनरेगा से खुदे गये तालाब पर अवैध कब्जा,पाटकर खत्म किया जा रहा अस्तित्व; ग्राम प्रधान ने किया एस डी एम से शिकायत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मनरेगा से खुदे गये तालाब पर अवैध कब्जा,पाटकर खत्म किया जा रहा अस्तित्व; ग्राम प्रधान ने किया एस डी एम से शिकायत
बाराबंकी । मनरेगा योजना के तहत खुदवाये गये तालाब को पाट कर तालाब का आस्तित्व मिटाने मे लगे अतिक्रमणकारियों की शिकायत ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी से की है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा का है राजस्व अभिलेखों मे दर्ज गाटा संख्या 382 ‘कुईया गडही’ का मनरेगा योजना के तहत खुदाई की गयी है आबादी के निकट तालाब होने के कारण गाँव के सर्वेश कुमार, अनिल कुमार पुत्रगण नन्हेंलाल अयोध्या प्रसाद, बलराम और गया प्रसाद ने कथित तौर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने तालाब को पाटकर उसके अस्तित्व को समाप्त करने मे लगे हुए है।
ग्राम प्रधान रमेश्चंद्र जयसवाल ने कई बार अतिक्रमणकारियों को न पाटने और तालाब के मूल स्वरूप को बनाए रखने का आग्रह किया जिस पर अतिक्रमणकारियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
इस अवैध कब्जे के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर असर पड़ रहा है। गांव में पानी की निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे आगामी बारिश के मौसम में गंभीर स्थिति पैदा होने की आशंका है।
ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी से अपील की है कि वे इस अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग ।

