डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फतनपुर टप्पा हवेली स्थित बौद्ध पार्क से एक प्रभात फेरी निकाली गई।
लोगों ने गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। यह प्रभात फेरी सैफुल्लागंज, कचहरी, बाजार विल्सन गंज और कोतवाली से नवादा होते हुए वापस बौद्ध पार्क में समाप्त हुई।
इस दौरान ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने जयंती समारोह में भाग लिया।
जयंती समारोह के मद्देनजर पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी धनंजय सिंह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!