फूड विभाग द्वारा सील की गई दुकान, अधिकारियों के जाते ही खुल गई चर्चाओं को बाजार गर्म, मिलीभगत के आहट से उठ रहे सवाल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। कस्बा जैदपुर में स्थित खजूर की दुकान में भारी गंदगी व अनियमितता की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय फूड अधिकारी ने अपनी टीम सहित छापा मारा और मौके पर दुकान को सीलमुहर करके सीज कर दिया किन्तु अधिकारियो के जाते ही दबंग दुकानदार ने दुकान पुनः खोलकर फूड विभाग के नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा दी।
मालूम हो कि खा़द्य निरीक्षक पल्लवी तिवारी एवं उनकी टीम ने कस्बा जैदपुर में खजूर की दुकान पर छापा मारा, जिसमें फंफूदी लगी खजूर व चूहों के मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया, टीम में खाद्य निरीक्षक पल्लवी तिवारी, आर0सी0 फारूकी, पवन कुमार वर्मा आदि ने कस्बा जैदपुर के मोहल्ला चौहट्टा, छोटा इमामबाड़ा स्थित खजूर विक्रेता मो0 हसीब पुत्र मतीन की दुकान पर छापा मारा तो भारी मात्रा में एक्सपायरी व फंफूदी लगी खजूर बरामद हुई, तथा मौके पर काफी गंदगी मिली इस कारण दुकान सील कर दी गई, किन्तु अधिकारियों के जाने के बाद ही दुकान फिर से चालू हो गई। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि विभाग की मिलीभगत के कारण सील दुकान खुलेआम चल रही है। जो खाद्य विभाग के नियमों के विपरीत है।

इस संबंध में फ्रूट इंस्पेक्टर पल्लवी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया दुकान खोलकर साफ सफाई की अनुमति दी गई है इसके बाद उनका फोन कट गया और संपर्क नहीं हो पाया/तो वही दुकानदार वहीं पुराना माल बेचता नजर आ रहा है

Don`t copy text!