मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। मिशन शक्ति टीम द्वारा 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जागरूक किया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं समूह विवाह योजना की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संकोच न करें और तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका आदि उपस्थित रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

