बिसौली,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानेट चौराहे पर मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना और आपात स्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित करना था।
मंगलवार को महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों और स्कूल में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने 1090 महिला हेल्पलाइन 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह इन नंबरों पर बिना झिझक संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल भारती देवी, महिला कांस्टेबल कृष्णा आदि उपस्थित रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

