पंजाब नेशनल बैंक में नवागत प्रबंधक ने चार्ज लेने के बाद कर्मचारियों को दिए निर्देश ग्राहकों को मिलें बेहतर सुविधाएं

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक में नवागत प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने चार्ज लेने के बाद कर्मचारियों को दिए निर्देश, कहा ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।
शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बैंक मैनेजर विवेक कुमार वर्मा द्वारा की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मैनेजर ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी स्टाफ से कहा कि ग्राहकों के साथ विनम्र व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं का समय से समाधान करें। मैनेजर ने यह भी निर्देश दिए कि बैंक में आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और खाताधारकों को नई योजनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बैंक में साफ-सफाई, समय पर कार्य निष्पादन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मैनेजर ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी से ही बैंक की छवि मजबूत होगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!