दबंगों का तांडव, खेत पर पिता-पुत्र को लाठी-डंडों और असलहों से पीटा दोनों पक्षों की ओर से चार घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन-दहाड़े मारपीट और गाली-गलौज करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताज़ा मामला सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू का है, जहाँ एक ही परिवार के चार सगे भाइयों ने मिलकर एक पिता और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) की सुबह करीब 10 बजे मोहम्मद जुबैर के पिता गाँव के पास स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। इसी दौरान पीड़ित मोहम्मद जुबैर दूसरे खेत में भूसे का काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी गाँव के ही दबंग और बदमाश किस्म के चार भाई—गुफरान, फुरकान, इमरान और रिहान पुत्रगण रिजवान हाथों में लाठी-डंडे और अवैध असलहे लेकर वहाँ पहुँच गए।
गाली-गलौज के बाद की मारपीट
पीड़ित जुबैर द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसके पिता के साथ भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब जुबैर अपने पिता को बचाने पहुँचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और दोनों को बेरहमी से पीटा।
पिता-पुत्र को आई गंभीर चोटें
इस हमले में मोहम्मद जुबैर और उनके पिता को शरीर पर काफी अंदरूनी और बाहरी (गुम और खुली) चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित मोहम्मद जुबैर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इधर दूसरे पक्ष दो व्यक्ति को चोट आई है उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

