जनगणना 2027 के प्रथम चरण तहत सोमवार को मकान सूचीकरण की गणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत सोमवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण चार बैचों में प्रारम्भ हुआ। प्रत्येक बैच में लगभग 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से विभिन्न बैचों में दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करने, परिवारों का विवरण दर्ज करने के साथ ऑनलाइन प्रणाली में डाटा अपलोड करने के तरीके सिखाए गए। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान आमजन से विनम्रता का व्यवहार अपनाएं और निजता का विशेष ध्यान रखा जाए। फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह, रामाधार शर्मा, अमित पाराशरी, मदन गोपाल, अतुल कुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, अमित बाबू, मनु मिश्रा ने कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया, भवन क्रमांकन एवं चिन्हांकन तथा स्वगणना जैसे बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान चार्ज अधिकारी/तहसीलदार बिसौली व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

