जनगणना कार्य के दौरान आंकड़ों की शुद्धता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए – सुरेंद्र कुमार
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत की जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य करते समय धैर्य, अनुशासन एवं आमजनों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखते हुए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर चार्ज अधिकारी तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय दिशा निर्देशों के आलोक में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने निर्देशित किया की जनगणना कार्य के दौरान आंकड़ों की शुद्धता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को सेवा भाव की प्रतिज्ञा दिलाई गयी। फील्ड ट्रेनर रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, मदन गोपाल, अतुल कुमार वर्मा, ओमवीर, अमित बाबू व मनु मिश्रा ने कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को परिवारों से जनसंपर्क कर डेटा फीडिंग और जनगणना संबंधी अन्य कार्यों के विषय में जानकारी दी गई। वहीं भारत में यह 16वीं जनगणना होगी, जिसे डिजिटल माध्यम से कराने से पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। पहले चरण में सात से 21 मई तक स्वगणना के तहत मकान सूचीकरण होगा। दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक प्रगणक और पर्यवेक्षक विस्तृत सर्वेक्षण करेंगे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

