विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने धरना प्रदर्शन का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीम को सौंपा 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव रन सिंह उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीम को सोपा गया ज्ञापन के माध्यम से कहा गया खाद्य पर खतौनी का प्रतिबंध पूर्ण रूप से हटाया जाए क्योंकि कोई किसान पेशगी पर खेती करता है कोई बटाई पर विद्युत व्यवस्था देहात क्षेत्र में पूर्ण रूप से फेल है किसने की मक्का सूख रही है बदायूं जनपद में सभी गैस एजेंटीयों पर खुली मनमानी चल रही है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत हो रही है गैस एजेंसी धारको ने अपनी गाड़ियों को पूर्ण रूप से बंद कर दी है जो घर-घर जाकर सप्लाई देती थी एजेंसियों पर ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है पूरे पूरे दिन लोगों को लाइन में रखना पड़ता है उसके बाद भी गैस नहीं मिल पा रही गैस एजेंसी मलिक खुली मनमानी कर रहे लेकिन प्रशासन का इन पर कोई शिकंजा कस्ता नजर नहीं आ रहा है शान द्वारा फार्मिक रजिस्ट्री की खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है परंतु तहसील प्रशासन द्वारा किसानों के ज्यादातर अंश निर्धारण के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष फहीम खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, तहसील प्रभारी हरचरन सिंह, तहसील अध्यक्ष नाथू सिंह, अलका जी, भाकियू नेता मजाहिर अली, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!