भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आयोजित की गई
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
चौपाल को संबोधित करते हुए एड. रामलखन यादव ने कहा कि छुट्टा गौवंश के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही हैं। जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा छुट्टा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं कई किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं। वह महंगे दामों पर निजी विक्रेताओं से खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने, गांव में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की मांग की। पंचायत में रामचंद्र यादव जिलाध्यक्ष, रामलखन यादव एड. युवा जिलाध्यक्ष, श्याम वावू फौजी, रामचंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रतिराम यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र, ब्लाक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल, ब्लाक अध्यक्ष बिसौली नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

