11000 वोल्टेज के तार में आग लग जाने के कारण पुलिसकर्मी झुलसे संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने नहीं उठाया फोन
मुकीम अहमद अंसारी
हैदरगढ़ बाराबंकी। निकट पुलिस चौकी हैदरगढ़ नगर पंचायत के मेन चौराहे पर 11 000 विद्युत वोल्टेज लाइन में आग लग जाने के कारण चौराहे पर उपस्थित पुलिसकर्मी झुलस गए। चौकी प्रभारी के कई बार अधिशासी अधिकारी एसडीओ जेई लाइनमैन को तकरीबन 20 से 25 मिनट तक फोन मिलाया परंतु किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा ना उठाया मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार ने भी संबंधित विभाग के कई अधिकारियों को फोन मिलाया न फोन उठा न त्वरित कार्रवाई हुई। कुछ समय बाद जेई ने संबंधित को फोन करके बताया काफी देर बाद लाइनमैन पहुंचकर 11000 वोल्टेज की लाइन का सुधार किया। आपको अवगत करा दे की जब सरकारी विभाग के पुलिस कर्मियों का फोन विद्युत विभाग की अधिकारी नहीं उठाते हैं तो आम जनमानस का क्या हाल होगा। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं यह सोचने का विषय है।

