ईद उल अजहा 28 मई को मनाई जायेगी:   इमाम हाफिज शादाब रजा।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। ईद उल अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने अपनी तकरीर में लोगों से अपील की कि वह उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दें, जिन पर सरकार की तरफ से कोई बंदिश नहीं है। उन्होंने कहा की कुर्बानी करना कोई “रस्म ओ रिवाज” नहीं है बल्कि पैगंबर इब्राहिम और इस्माइल की सुन्नत है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी एक इबादत है। कुर्बानी करते वक्त कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, किसी भी तरह कानून का उल्लंघन न हो। हाफिज शादाब रजा उवैसी ने कहा कि हमें कुर्बानी करते समय दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। त्यौहार का मतलब है अपनी खुशी के साथ दूसरों की खुशी का ध्यान रखना। उन्होंने आखिर में सभी मुसलमानों से अपील की कि वह मस्जिद और ईदगाह के अंदर नमाज़ पढ़े खुली जगह पर नमाज अदा करने से परहेज करें। नमाज के बाद अपने मुल्क की हिफाजत और तरक्की के लिए दुआ करें।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!