स्विमिंग पूल में डूब कर 8 वर्षीय मासूम की हुई थी मौत। प्रशासन के आदेश पर कब्र खोदकर निकाली गई बच्चे की लाश।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना अलापुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया था थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी जफर अली का 7 वर्षीय पुत्र हसनैन शुक्रवार को अपने चाचा के साथ वाटर पार्क में घूमने के लिए गया था मासूम पानी में अचानक डूब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया था सदमे में डुबे परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराये मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। खबर को प्रमुखता से चलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बदायूं जिलाधिकारी ने घटना को गहनता से लेते हुए और मौत के सही करणों का पुख्ता पता लगाने के लिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सख्त आदेश दिए।

थाना अलापुर क्षेत्र में मासूम की डूबने से मौत होने को लेकर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और तहसीलदार मोहित यादव,क्षेत्राधिकारी दातागंज को आदेश दिया कि शव को क्रब से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाये जिससे मौत का सही कारण पता चल सके। रविवार को एसडीएम सदर,दातागंज क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट भारी पुलिस बल के साथ भसराला गांव पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई मासूम हसनैन के शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने मौके पर ही कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया कार्रवाई के दौरान गांव में किसी भी तरीके से तनाव से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा है प्रशासनिक अधिकारियों को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारण स्पष्ट होगा और रिपोर्ट उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक, एसडीएम सदर,क्षेत्राधिकारी दातागंज ने वाटर पार्क पहुंचकर सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर ने वाटर पार्क को सील कर दिया है

थाना प्रभारी निरीक्षक माधौं सिंह विष्ट ने बताया कि वाटर पार्क को सील कर दिया गया है वाटर पार्क के मालिक जियाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया गया है।

शव को कब्र खोदकर निकाला के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!