ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर की 39वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

मुकीम अहमद अंसारी

इस्लामनगर,बदायूं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि बाबूजी ने एक छोटा सा पौधा ग्रामीण पत्रकारों को इकट्ठा करने के लिए लगाया था। जिसने आज बट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। उत्तर प्रदेश के 70 जिलों के अलावा कई अन्य प्रदेशों में भी संगठन आगे बढ़ रहा है। श्री सक्सेना ने पत्रकारों से निवेदन किया है कि कोई भी पत्रकार ब्रेकिंग न्यूज़ को दहशत की न्यूज़ न बनाएं, क्योंकि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। समाज उस पर बहुत भरोसा करता है लेकिन जल्दबाजी में हम लोग ब्रेकिंग न्यूज़ के रूप में कुछ गैर प्रमाणिक खबरें डाल देते हैं, जिसकी प्रतिक्रिया बहुत खराब होती है जिसका गलत संदेश जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अजय जोहरी, कैलाश भारती, स्पर्श, शिखर, विनय कुमार, आई एम खान, उमेश शर्मा आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!