सरसौता कुंड में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता ने उसकी पत्नी,ससुर,साढू सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सरसोता कुंड में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता की ओर से उसकी पत्नी, ससुर, साढ़ू और एक अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें युवक की हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी मृतक के पिता लीलाधर की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके पुत्र जितेन्द्र की शादी जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी श्यामवती के साथ हुई थी। जितेन्द्र की पत्नी चार पांच माह से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार शाम करीब तीन बजे जितेन्द्र अपने घर से ससुराल जाने की बात कह कर गया था। बुधवार सुबह सूचना मिली कि जितेन्द्र का शव सहसवान में सरसोता कुंड में पड़ा हुआ है। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी श्यामवती, ससुर सूरजपाल, साला ग्रीश, साढू शिव चन्द्र, गांव अजीजपुर निवासी साढू और एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि बुधवार को सरसोता कुंड में एक युवक का शव मिला था। इसकी शिनाख्त उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी जितेन्द्र पुत्र लीलाधर के रूप में हुई थी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

