डा. क्रांति कुमार को आईजीयू ने डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। डा. क्रान्ति कुमार को आईजीयू ने डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि इस उपलब्धि के आप सभी समान भागी हैं अतः आप सब को बधाई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुउद्देशीय सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे बुद्ध रिसर्च सेंटर के कन्वीनर, बीबीसी मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक एवं बहुजन समाज पार्टी जनपद बदायूं के पूर्व जिला अध्यक्ष बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिसइया निवासी स्वर्गीय बृजलाल गौतम के सुपुत्र डा. क्रान्ति कुमार को पी.एच.डी. के बाद (आई.जी.यू) दिल्ली के द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर डी,लिट, मानद उपाधि एवं ग्लोबल आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर से उनके शुभचिंतकों एवं अनुयाइयो में खुशी की लहर है। उन्हें सामाजिक धार्मिक राजनीतिक गणमान्य लोग इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। डा.क्रान्ति कुमार ने बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने में मेरे परिवार से लेकर समाज के एक-एक व्यक्ति का बड़ा योगदान एवं मार्गदर्शन है में इसे कभी नहीं भुला सकूंगा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!