सहसवान: अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का स्थानांतरण, गंगाघाट की मिली जिम्मेदारी।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूँ। नगर पालिका परिषद सहसवान में तैनात अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। नगरीय निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, डॉ. राजेश कुमार को जनहित एवं शासकीय कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नगर पालिका परिषद गंगाघाट (उन्नाव) के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।
निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. राजेश कुमार को अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन एवं नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ को अविलंब उपलब्ध कराएं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

