सभासदो की नाराज़गी पड़ी भारी, चार साल से एक ही स्थान पर जमे हुए थे अधिशासी अधिकारी अब  हुआ तबादला 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के ताबदले के पीछे नगर पालिका के सभासदो की नाराज़गी आयी सामने कुछ दिन पहले नगर पालिका के मेम्बरो ने मिलकर प्रमुख सचिव और नगर विकास मंत्री को एक शिकायत की जिसमे अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया कि ई ओ को चार साल से ज़्यादा हो गए है जिससे लम्बे समय से एक ही स्थान पर कार्येरत रहने के कारण प्रशासनिक कार्य एवं विकास कार्य मे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता प्रभावित हो रहीं है

ई ओ द्वारा विकास कार्य में अनावश्यक बिलम्ब जनहित के कार्य एवं बिभिन्न योजनाओं मे बाधा उत्पन्न कि जा रहीं है जिससे जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अनेक आवश्यक कार्य लाम्बित पड़े है जो शासन के अनुसार विकास कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न किये जा सके अधिशासी अधिकारी को तुरंत हटाया जाये ताकि विकास कार्य गति आये और जनता को परेशानी से छुटकारा मिल सके जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी डाo राजेश कुमार का किया तबादला शिकायत करने वाले सभासद बंटी प्रजापति, चंद्रपाल मौर्य, छाया, सर्वेश, मुन्नी देवी, अकरम भाई , सीमा, प्यारे मियाँ, धर्मवीर, राजवती, गुलशन जहाँ, मो इनाम,मो उमर, मुबाशिरा बी,रेशमा,खुर्शीद, तहसीन बेगम आदि सभासदों द्वारा शिकायत की गई थी किसी को देखते हुए शासन द्वारा चार साल से जमे अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सहसवान नगर पालिका परिषद में 7 जनवरी 2022 को अपना कार्यभार ग्रहण किया था

जिन अब उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गंगा घाट नगर पालिका परिषद के लिए स्थानांतरण कर दिया गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!