भारतीय किसान यूनियन (भानु)की किसान महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं पर आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। केंद्र सरकार पर किसानों की उपज का वाजिब मूल्य न दिलाते हुए मंहगाई चरम सीमा पर पहुंचाने की बात कही।

सरकार से किसानों का हक दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में किसान क्रांति दल द्वारा प्रदेश की 403 विधान सभाओं में चुनाव लड़ने का ऐलान किया।यहां तक कि बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से संत रमेशानंद गिरि महाराज को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार,भ्रष्टाचार के विरुद्ध किसान महा पंचायतों के माध्यम से हल्ला बोला जाएगा और किसानों की समस्या समाधान न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि संत रमेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए विधान सभा चुनाव में किसान क्रांति दल एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर कर आएगा,हर गरीब किसान को उसका हक दिलाकर रहूंगा।

कार्यक्रम के आयोजक भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित आगंतुकों का माला पहनाकर,प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर छोटा बड़ा किसान एक दूसरे की मदद कर किसानों को आगे बढ़ाने का काम करें।किसानों की सम्मान निधि,विधवा पेंशन,पुलिस,तहसील के कार्यों को किसान दरबार के माध्यम से हल कराया जाता है।

इस मौके पर युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिसौदिया,उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं को सुन गया,मौके पर संबंधित अधिकारी को फोन कर अवगत कराया गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!