इंडिया गठबन्धन पहले भी टूटा है और फिर टूटेगा :पंकज कुमार सिंह पंकज कुमार सिंह ने दातागंज पहुंचकर
मुकीम अहमद अंसारी
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर करीब 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया ।
बदायूं । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा सेभाजपा विधायक पंकज कुमार सिंह ने दातागंज पहुंचकर
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया और करीब 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया ।
इस मौके पर भाजपा विधायक पंकज सिंह ने महाराणा प्रताप के बारे में विस्तार से बताया ।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है आमजन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने मंच से कहा मोहब्बत की दुकान कुछ पार्टियों मुगलों और बाबर के लिए खुलती हैं ।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कॉकरोज पार्टी को लेकर कहा की लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है।
इंडिया गठबन्धन पहले भी टूटा है और फिर टूटेगा मै इस पर कोई टिप्पणी नही करुंगा ।
देश की जनता केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के साथ हैं।
इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक हरीश शाक्य, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे ।
इस दौरान विधायक पंकज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

