विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

मुकीम अहमद अंसारी

दबतोरी, बदायूं।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौकी स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। जितेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधों की देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, कां.सरताज, हेड कां. राजीव,वसीम अकरम आदि स्टाफ मौजूद रहा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!