बदायूं में भीषण हादसा: हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह महिलाओं की मौत, तीन घायल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया।दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह महिलाओं की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद एक चालक अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली दौड़ा ले गया,जबकि दूसरा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया।पुलिस ने उसके ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लिया है। दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

 

फूलपुर क्षेत्र में हुआ हादसा:- जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच फूलपुर क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे।इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां छह महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में रिक्शा चालक सनी (32 वर्ष), डाल सिंह (58 वर्ष) समेत तीन लोग घायल हो गए।घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम

 

राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला

गंगा श्री (32 वर्ष) पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला

रेवती (80 वर्ष) पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला

प्रेम देवी (45 वर्ष) पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, कछला

नारायणी देवी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी

आरती

 

भात मांगने जा रही थीं महिलाएं:-

कछला के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है।परिवार की महिलाएं शादी की रस्म ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रहे थे।इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।परिवार में कोहराम मच गया।हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।चीख-पुकार मच गई।

एक चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा,दूसरा वाहन लेकर:- दोनों चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उझानी मंडी में मक्का उतारकर उझानी लौट रहे थे।इसमें एक आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया,जबकि दूसरा आरोपी चालक पकड़े जाने के डर से मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा है।कुछ बाइक सवारों ने दोनों का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि दोनों ट्रैक्टर निर्माणाधीन हाइवे पर एक ही लेन पर रेस लगा रहे थे।दोनों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची थी, तभी फूलपुर के पास हाईवे पर सामने से ई-रिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया।इससे बड़ा हादसा हुआ है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!