नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कैच द रेन अभियान के तहत वर्षा जल को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
शनिवार को भू-जल सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने समस्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय जल मिशन के संबंध में शपथ दिलाई। साथ ही लोगों से घर में पानी के नल को खुला नहीं छोड़ने की अपील की। श्री अहमद ने कहा कि कैच द रेन अभियान का उद्देश्य वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाना तथा जल संकट का स्थाई समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान नगर पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, शीबा इकबाल, मुनीर अहमद, मयंक राज पाठक, नितिन सक्सेना, श्वेता, राजेश कुमार, फराज अहमद, नौशाद, शफी मो. आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

