तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने शिरकत की

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह एवं नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जनसुनवाई की और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें शामिल थी। अपर जिलाधिकारी ने अरुण कुमार सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। श्री सिंह ने साफ किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें समाधान दिवस में आ रही हैं उनका निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार, पूर्ति पीयूष गंगवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ विद्युत विकास राजपूत, ईओ देवेंद्र प्रताप, कृषि अधिकारी नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!