बदायूं। सिविल लाइन क्षेत्र के बजरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज सोमवार को एक नाग खिड़की पर लिपटा मिला।जहरीले सांप को देखकर छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।विद्यालय प्रशासन ने सपेरे को बुलाकर सांप को सुरक्षित पकड़वाया।प्रधानाध्यापक कंचन ने बारिश के दौरान बच्चों को सांप दिखने पर उससे दूर रहने की सलाह दी।कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत शिक्षकों को सूचित करें।
सुबह विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा खोलने पर सामने वाली खिड़की पर नाग दिखाई दिया।जहरीले सांप को देखते ही शिक्षकों और बच्चों में दहशत फैल गई।एहतियात के तौर पर बच्चों को तत्काल कक्षाओं से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।सांप के पास किसी को भी जाने नहीं दिया गया।करीब दो घंटे तक सांप खिड़की पर ही लिपटा रहा।इससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना रहा।
सांप पकड़े जाने के बाद शुरू हो सकी पढ़ाई:-
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। सभी लोग नाग के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा।इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने एक सपेरे को बुलाया।मौके पर पहुंचे सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया।नाग के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो सकीं।
स्कूल में दो घंटे रही दहशत:- नाग के खिड़की पर दिखने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। किसी को भी नाग के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई।दो घंटे तक सांप अपनी जगह पर ही बैठा रहा,जिससे परिसर में डर बना रहा।ग्रामीणों की भीड़ भी विद्यालय के बाहर जमा हो गई थी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

