धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र मोदी सरकार की अंत की शुरुआत ओमकार सिंह छात्रों युवाओं और महिलाओं पर हुए बर्बर लाठी चार्ज का परिणाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र मोरपालप्रजापति

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की विजय बताते हुए जनमानस में मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मोदी सरकार के अंत की शुरुआत हो चुकी है और निश्चित रूप से जब-जब लोकतंत्र पर लाठी चली है तब तब सत्ता के मठाधीशों सत्ता दूर हुई है और इस बार भी निश्चित रूप से ऐसा ही होगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर लोकतांत्रिक से अपनी बात रख रहे छात्रों युवाओं और महिलाओं पर बर्बर लाठी चार्ज हुआ जिसका परिणाम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र यह भी बताता है की शिक्षा विभाग में बहुत बड़ी खामियां हैं जिससे कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बार-बार होती है इनमें सुधार होना आवश्यक है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा जब-जब लोकतंत्र पर इस तरीके का हमला होता है तो सत्ता की दीवारें

अपने आप टूटने लगती हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, रमेश कुमार, श्याम कुमार सिंह, प्रेमपाल, धर्मेंद्र कुमार नरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, महेंद्र पाल मनोज यादव मनु सक्सेना शराफत खानआदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!